All Is Well नहीं… All Is Hell?

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर पूरव झा एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
इस बार वजह है उनका नया वीडियो “All Is Hell”, जो फिल्म 3 Idiots के मशहूर गाने “All Is Well” पर आधारित है – लेकिन इस बार हंसी के पीछे छुपा है एक कड़वा सच।

26 जनवरी से दो दिन पहले रिलीज़ हुए इस वीडियो में पूरव झा ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार, सिस्टम की कमज़ोरियों, और मीडिया की भूमिका पर तीखा व्यंग्य किया है।

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
कुछ लोग इसे anti-system बताकर ट्रोल कर रहे हैं,
तो वहीं लाखों लोग इसे “जनता की आवाज़” कह रहे हैं।

-सवाल यह नहीं है कि यह वीडियो मज़ाक है या व्यंग्य…
-सवाल यह है — क्या आज सच बोलना भी अपराध बन गया है?

पूरव झा का यह वीडियो हमें सोचने पर मजबूर करता है — क्या हम सच में “All Is Hell” के दौर में जी रहे हैं,  या फिर यह सब सिर्फ एक झूठी तसल्ली है?