IMG-20250913-WA0001-768x569-1-768x470

सीएम योगी से मिले सांसद त्रिवेंद्र रावत, जानें क्या रहा खास

हरिद्वार के सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र हरिद्वार से जुड़े तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की

इस दौरान सांसद ने सीएम योगी से IIT रुड़की परिसर के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की भूमि को संस्थान को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिससे शोध एवं नवाचार की दिशा में और अधिक प्रगति हो सके। इसके अलावा किसानों की उत्पादकता और सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु इकबालपुर-नागल सिंचाई परियोजना पर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया और रुड़की–मंगलौर नहर के किनारे किसानों की सुविधा और क्षेत्रीय विकास के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक योजना बनाने का भी अनुरोध किया।

सीएम योगी से मुलाकात करने के बाद सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सीएम योगी ने गंभीरता से विषयों पर विचार करते हुए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सांसद ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इन पहलों से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी और किसानों एवं युवाओं दोनों को व्यापक लाभ प्राप्त होगा।